Krishan Govind Gopal gaate chal bhajan lyrics

 Krishan Govind Gopal Gaate chal Bhajan


कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चल ,
मन के विषयों के विष से बचाते चलो ,
कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चल,
    देखना इन्द्रियों के न घोड़े भगे ,
    रात - दिन इन को सयंम के कोड़े लगे ,
    अपने रथ को सुमार्ग चलाते रहो ,
    कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो ,
मन के विषयों के विष से बचाते चलो ,
हे कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चल ,
    प्राण जाये मगर नाम भूलों नहीं ,
    दुःख में तड्पों नहीं , सुख में फूलो नहीं ,
    नाम धन का खज़ाना बढ़ाते चलो ,
    हे कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो, 
मन के विषयों के विष को चलाते चलो ,
नाम जपते रहो, काम करते रहो ,
पाप की वासनाओं से डरते रहो ,
प्रेम - भक्ति के आंसू बहाते चलो ,
हे कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो,
    ख्याल आएगा उसको कभी न कभी ,
    दास पायेगा उसको कभी न कभी ,
    ऐसा विशवास मन में जगाते रहो ,
    हे कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो ,
मन के विषयों के विष से बचाते चलो,
हे कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Karwa Chauth Vrat , Significance , Muhurat

Navratri 9th day - Significance, Color, Muhurat, Kanya Pujan

Mitti ka tan hua Pavitar