Chalo Bulawa Aya Hai

 Chalo Bulawa Aya Hai

माता जिनको याद करे वो लोग निराले होते है ,
माता जिनका नाम पुकारे वो किस्मत वाले होते है ,

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है ,
हो ..... ऊँचे पर्वत रानी माँ ने दरबार लगाया है ,
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है ,
जय माता दी जय माता दी जय माता दी। 

सारे जग का एक ठिकाना सारे गम के मारों का ,
रास्ता देख रही है माता अपनी आंख के तारों का ,
हो मस्त हवाओं का झोंका यह सन्देश लाया है ,
चलो बुलावा आया है चलो बुलावा आया है। 

जय माता की करते जाओ आने - जाने वालों को ,
चलते जाओ यूँ मत देखो अपने पावों के छालों को ,
हो ..... जिसने जितना दर्द सहा है उतना चैन भी पाया है ,
चलो बुलावा आया है , चलो बुलावा आया है। 

वैष्णो देवी के मंदिर में लोग मुरादे पाते है ,
रोते - रोते जाते है और हस्ते - हस्ते जाते हैं ,
हो ..... मैं भी मांग के देखूं जिसने जो माँगा सो पाया है ,
चलो बुलावा आया है , चलो बुलावा आया है। 

मैं भी तो एक माँ हूँ माता , माँ ही माँ को पहचाने ,
बेटे का दुःख क्या होता है , और कोई यह कया जाने ,
हो उसका खून मैं देखूं कैसे जिसको दूध पिलाया है, 
चलो बुलावा आया है , चलो बुलावा आया है। 

ओ प्रेम से बोलो    जय माता दी 
ओ सारे बोलो       जय माता दी 
वैष्णो रानी           जय माता दी 
अम्बे कल्याणी      जय माता दी
माँ भोली भाली      जय माता दी 
माँ शेरां वाली        जय माता दी 
झोली भर देती       जय माता दी
संकट हर लेती       जय माता दी      
























टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mitti ka tan hua Pavitar

Navratri 9th day - Significance, Color, Muhurat, Kanya Pujan

Aarti Durga Bhavani ji ki