Mera aap ki kripa se sabh kaam ho raha hai - Bhajan

 Mera aap ki kripa se sabh kaam ho raha hai

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। 
करते है मेरे सतगुरु मेरा नाम हो रहा है। 
         पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है ,
         हैरान है जमाना मंजिल भी मिल गई है 
         करता नहीं मैं कुछ भी मेरा काम हो रहा है ,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। 
करते है मेरे सतगुरु मेरा नाम हो रहा है। 
         तुम साथ हो जो मेरे किस चीज़ की कमी है ,
         किसी और चीज़ की अब दरकार ही नहीं है ,
         तेरे साथ से गुलाम अब गुलकाम हो रहा है ,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। 
करते है मेरे सतगुरु मेरा नाम हो रहा है। 
          मैं तो नहीं हूँ काबिल , तेरा प्यार कैसे पाऊँ ,
          टूटी हुई वाणी से गुणगान कैसे गाऊँ ,
          तेरी प्रेरणा से ही बस , ये कमाल हो रहा है ,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। 
करते है मेरे सतगुरु मेरा नाम हो रहा है। 
          हर कदम -कदम पर तूने दिया सहारा ,
          मेरी जिंदगी बदल दी तूने कर के इक इशारा ,
          अहसान है यह तेरा अहसास हो रहा है ,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। 
करते है मेरे सतगुरु मेरा नाम हो रहा है। 
           तूफान आंधियों में तूने ही मुझ को संभाला ,
           तुम कृष्ण बन कर आये जब मैं बना सुदामा ,
           तेरा हर कदम मुझ पर सरे आम हो रहा है ,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। 
करते है मेरे सतगुरु मेरा नाम हो रहा है।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Karwa Chauth Vrat , Significance , Muhurat

Navratri 9th day - Significance, Color, Muhurat, Kanya Pujan

Mitti ka tan hua Pavitar