Durga stuti 1 Adhayay,
Durga stuti 1 Adhayay काव्य विशारद श्री चमन लाल जी भारद्वाज "चमन" अमृतसरी पहला आधाय दोहा:- वन्दे गौरी गणपति शंकर और हनुमान । राम नाम प्रभाव से है सब का कल्याण । गुरुदेव के चरणों की रज मस्तक पे लगाऊ । शारदा माता की कृपा लेखनी का वर पाऊ । नमो नारायण दास जी विप्रन कुल श्रृंगार । पूज्य पिता की कृपा से उपजे शुद्ध विचार । वन्दु संत समाज को वंदु भगतन भेख । जिनकी संगत से हुए उलटे सीधे लेख । आदि शक्ति की वंदना करके शीश नवाऊ । सप्तशती के पाठ की भाषा सरल बनाऊ । क्षमा करे विद्वान सब जान मुझे अनजान । चरणों की रज चाहता बालक 'संजय' 'चमन' नादान । घर घर दुर्गा पाठ का हो जाए प्रचार । आदि शक्ति की भक्ति से होगा बेडा पार । कलयुग कपट कियो निज डेरा, कर्मो के वश कष्ट घनेरा । चिंता अगन में निस दिन जरही । प्रभु का सिमरन कबहू ना करही । ...