संदेश

Durga stuti 4 adhayay लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Durga Stuti 4 Adhayay

                                 Durga Stuti 4 Adhayay आदि शक्ति ने जब किया महिषासुर का नास । सभी देवता आ गये तब माता के पास । मुख प्रसन्न से माता के चरणों मे सीस झुकाए। करने लगे वह स्तुति मीठे बैन सुनाये । हम तेरे ही गुण गाते है, चरणों मे सीस झुकाते है। तेरे जय कार मनाते है, जय जय अम्बे जय जगदम्बे। जय दुर्गा आदि भवानी की, जय जय शक्ति महारानी की। जय अभयदान वरदानी की, जय अष्टभुजी कल्याणी की। तुम महा तेज शक्तिशाली हो, तुम ही अदभुत बलवाली हो। तुम ही रण चंडी तुम ही महाकाली । तुम दासों की रखवाली हो- हम तेरे ही गुण गाते है। तुम दुर्गा बन कर तारती हो, चंडी बन दुष्ट संहारती हो। काली रण मे ललकारती हो। शक्ति तुम बिगड़ी सवांरती हो- हम तेरे ही गुण गाते है। हर दिल मे वास तुम्हारा है, तेरा ही जगत पसारा है। तुमने ही अपनी शक्ति से। बलवान देत्यो को मारा है- हम तेरे ही गुण गाते है। ब्रह्मा विष्णु महादेव बड़े, तेरे दर पर कर जोड़ खड़े। वर पाने को चरणों मे पड़े। शक्ति पा जा दैत्यों से लड़े - हम तेरे ही गुण गाते है। हर विद्...