Durga Stuti 3 Adhayay
Durga Stuti 3 Adhayay दोहा:- चक्षुर ने निज सेना का सुना जभी संहार। क्रोधित होकर लड़ने को आप हुआ तैयार। ऋषि मेधा ने राजा से फिर कहा। सुनो तरित्य अध्याय की अब कथा। महा योद्धा चक्षुर था अभिमान में। गर्जता हुआ आया मैदान में। वह सेनापति असुरों का वीर था। चलाता महा शक्ति पर तीर था। मगर दुर्गा ने तीर काटे सभी। कई तीर देवी चलाये तभी। जभी तीर तीरों से टकराते थे। तो दिल शूरवीरों के घबराते थे। तभी शक्ति ने अपनी शक्ति चला। वह रथ असुर का टुकड़े - टुकड़े किया। असुर देख बल माँ का घबरा गया। खड्ग हाथ ले लड़ने को आ गया। किया वार गर्दन पे तब शेर की। बड़े वेग से खड्ग मारी तभी। भुजा शक्ति पर मारा तलवार को। वह तलवार टुकड़े गई लाख हो। अस...