Dila Do Bhikh Darshan Ki Prabhu
Dila Do Bhikh Darshan Ki Prabhu दिला दो भीख दर्शन की प्रभु तेरा भिखारी हूँ , दिला दो भीख दर्शन की प्रभु तेरा भिखारी हूँ , चलकर दूर देशों से , तेरे दरबार में आया , खड़ा हूँ द्वार पर दिल में , तेरी आशा का धारी हूँ , दिला दो भीख दर्शन की प्रभु तेरा भिखारी हूँ। घिरा संसार चककर में, भटकता रात -दिन व्यर्थ , बिना दिदार के तेरे , हमेशा मैं दुखारी हूँ , दिला दो भीख दर्शन की प्रभु तेरा भिखारी हूँ। तू ही माता - पिता बन्धु , तू ही मेरा सहायक है , तेरे दासन के दासों का चरण का सेवकारी हूँ , दिला दो भीख दर्शन की प्रभु तेरा भिखारी हूँ। भरा हूँ पाप - दोषन से क्षमा करो भूल को मेरी , वो व्रह्मानन्द सुन विनती , शरण में मैं तिहारी हूँ , दिला दो भीख दर्शन की प्रभु तेरा भिखारी हूँ।